फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम: धर्मशाला स्कूल में छात्राओं को साइबर क्राइम, कॅरियर काउंसलिंग पर दी जानकारी

Fri, 11 Jul 2025 03:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम हुआ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो लक्ष्य तय करना और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी है। यह प्रेरणादायक संदेश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अदिति सिंह ने पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियंस स्माइल्स कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता छात्राओं को दिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री थीं। इस दौरान एएसपी अदिति सिंह ने छात्राओं को साइबर क्राइम, सोशल मीडिया के उपयोग, यूपीएससी की तैयारी, पुलिस भर्ती प्रक्रिया और आर्मी व मेडिकल क्षेत्र में कॅरिअर के अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के टिप्स दिए और निजी फोटो साझा करने से बचने की सलाह दी।

Trending Videos

अदिति सिंह ने व्हाट्सएप की सुरक्षा सेटिंग्स के बारे में भी बताया, जिससे छात्राएं साइबर अपराध से खुद को बचा सकें। उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली और विभिन्न पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने एएसपी से खुलकर सवाल किए, जिनका उन्होंने सरल और मार्गदर्शक उत्तर दिया। इस दौरान छात्रा श्रुति ने शहीद भगत सिंह पर देशभक्ति से भरपूर कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में दो छात्राओं का जन्मदिन भी मनाया गया। इस दौरान स्कूल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

खुद पर आत्मविश्वास बनाए रखें छात्राएं : शालिनी अग्निहोत्री
एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने छात्राओं को खुद पर आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हार और जीत हमारी सोच पर निर्भर करती है। उन्होंने छात्राओं को जीवन के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने गर्ल्स स्कूल धर्मशाला को गोद लिया है और समय-समय पर छात्राओं का मार्गदर्शन करती रहती हैं।
विज्ञापन

छात्राओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी : ममता
विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता ठाकुर ने अमर उजाला को इस सार्थक आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी छात्राओं के लिए बेहद लाभकारी रही। अगर छात्राएं इन बातों को अपने जीवन में अपनाएंगी तो वे आत्मनिर्भर और निडर बनेंगी।

कार्यक्रम को लेकर क्या बोलीं छात्राएं
अपराजिता कार्यक्रम से मिली प्रेरणा अब हमेशा साथ रहेगी। सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने की जानकारी बेहद उपयोगी रही। -राधिका

अपराजिता का मतलब ही है न हार मानना। ऐसे कार्यक्रम हमारे हौसले को नई उड़ान देते हैं। यह कार्यक्रम बेहद प्रेरणादायक है। -खुशनुदा
महिलाओं को अब अपने हक के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में यूपीएससी संबंधी जानकारी मिलने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। -कनिका

अपराजिता कार्यक्रम से जो जानकारी मिली, वो सिर्फ मेरे लिए नहीं, सबके लिए जरूरी है। इसे मैं अपनी सहेलियों से भी साझा करूंगी। -श्रुति
सभी को कानूनी जानकारी होना आज के दौर में समय की जरूरत है। अब मैं अपने अधिकारों को और अच्छे से समझ पाऊंगी। -सोनाक्षी

अपराजिता कार्यक्रम में सिर्फ सुरक्षा की नहीं, अधिकारों के लिए आवाज उठाने की बात भी हुई। ऐसे आयोजन बार-बार होने चाहिए। -शानु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें