कांगड़ा। एलआईसी शाखा कार्यालय कांगड़ा की ओर से इंश्योरेंस एडवाइजर के 100 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 70 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित महिला आवेदकों को 7,000 रुपये प्रतिमाह, पुरुष आवेदकों को 5,000 रुपये प्रति माह के साथ लक्ष्य-आधारित कमीशन दिया जाएगा। रोजगार उपकार्यालय प्रभारी लक्की कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली बोनाफाइड, पैन कार्ड, बायोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र के साथ 22 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे एलआईसी शाखा कार्यालय कांगड़ा में पहुंचें। संवाद