खुंडियां/ज्वालामुखी(कांगड़ा)। पुलिस थाना मझीण ने सोमवार को यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए वाहनों के दस्तावेजों की जांच का अभियान चलाया। यह कार्रवाई टैक्सी चालकों की शिकायत के बाद की गई। थाना प्रभारी रवि गुलेरिया ने अपनी टीम के साथ नाका लगाकर सभी वाहनों की जांच की। इस दौरान दो-पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, एक निजी कार में नियमों के विपरीत टैक्सी की तरह सवारियां ढोते हुए पकड़ी गई। पुलिस ने कार का चालान कर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया। संवाद