फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लंबागांव भरे जाएंगे आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिका के 10 पद

Thu, 21 Nov 2024 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। बाल विकास परियोजना लंबागांव ने आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 10 दिसंबर तक सीडीपीओ लंबागांव के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 4 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 6 आंगनबाड़ी सहायिका के पद शामिल हैं।
विज्ञापन

सीडीपीओ लंबागांव रोहित थापा ने बताया कि बरड़ाम पंचायत के कगेंहण, जगरूपनगर पंचायत के प्रेम नगर, कोटलू के कोटलू, दगोह के काहन आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। इसके अलावा मोलग पंचायत के अपर मोलग, जलेट के जलाहपट, बीजापुर के कोटली, बालकरूपी के धार बालकरूपी, मुंगल के गुहान रोपा और भगेतर के भगेतर आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पदों को भरा जाएगा।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लि आवेदन जमा करने के बाद 26 दिसंबर को एसडीएम जयसिंहपुर के कार्यालय में सुबह 10 बजे साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के लिए पात्रता
- महिला उम्मीदवार जो संबंधित गांव या फीडर एरिया से हो।
- न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं कक्षा या समकक्ष होनी चाहिए।
- आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- उम्मीदवार के परिवार की सालाना आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आयु प्रमाण पत्र तहसीलदार या कार्यकारी मजिस्ट्रेट से प्राप्त होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें