धर्मशाला। पुलिस जिला कांगड़ा के अंतर्गत दो स्थानों पर दुकानों में अवैध रूप से रखी देसी शराब की 10 बोतलें बरामद की हैं। एसपी कांगड़ा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस थाना गगल के तहत कंद्रेहड़ में महिंद्र सिंह की दुकान से तीन बोतलें देसी शराब की बरामद की हैं। वहीं, पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत पाहड़ा बाजार में अनिल कुमार की दुकान में अवैध रूप से रखीं देसी शराब की सात बोतलें जब्त कीं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना के अंतर्गत एक्साइज एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद