फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: मुआवजा हड़पने के आरोप में तत्कालीन प्रधान और पटवारी समेत पांच पर एफआईआर

Thu, 10 Sep 2026 11:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)।

सार

 कांगड़ा जिले के बैजनाथ क्षेत्र की एक पंचायत में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मकान को हुए नुकसान का मुआवजा लेने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ क्षेत्र की एक पंचायत में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मकान को हुए नुकसान का मुआवजा लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला के साथ तत्कालीन पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड पंच और पटवारी पर एफआईआर दर्ज की है। पांचों आरोपियों पर वर्ष 2023 में बरसात से मकान को हुए नुकसान के एवज में कथित तौर पर झूठे दस्तावेजों के आधार पर 4.50 लाख रुपये का मुआवजा लेने का आरोप है।

विज्ञापन


क्षेत्र के मदन लाल ने मामले को लेकर 18 अगस्त को पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार महिला के मकान के नुकसान के संबंध में सात लाख रुपये के मुआवजे के दस्तावेज तैयार किए गए थे, जिनमें से 4.50 लाख रुपये स्वीकृत हुए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यह मुआवजा झूठे दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त किया गया। अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपों की जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें