फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपरोला में दुकान से 70 हजार ले उड़ा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर पंचायत पपरोला के बाजार में एक दुकान से दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। बाजार में तीन महीने में चोरी का तीसरा मामला है, जहां दिनदहाड़े चोर दुकानों से नकदी साफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोर पहले दुकान की रैकी कर रहे हैं और दुकानदार के किसी काम को लेकर कुछ पल बाहर जाते ही नकदी पर हाथ साफ कर रहे हैं। बाजार में मोबाइल की दुकान करने वाले पीड़ित व्यापारी सलियाणा निवासी विशाल शर्मा ने बताया कि शनिवार देर शाम वे किसी काम को लेकर दुकान से बाहर गए तो पीछे से अज्ञात चोर ने उनकी दुकान से एक बैग उड़ा लिया। उन्होंने बताया कि बैग में करीब 70 हजार रुपये की राशि मौजूद थी। इससे पूर्व भी पपरोला में एक चाय की दुकान से चोरों ने इसी तरह से बैग से उड़ाकर नकदी और एक दुकान से मोबाइल पर हाथ साफ किया था। उधर, बैजनाथ के डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि रविवार को पीड़ित दुकानदार ने थाने में जाकर इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें