ज्वाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के तहत 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उपमंडल की एक पंचायत की दो सगी नाबालिग बहनें अपने पशुओं को चराने जंगल में गई थीं, उसी समय वहां एक युवक भी अपने पशुओं को चरा रहा था। उसने दोनों बहनों में से छोटी बहन को अपने पशुओं को देखने के लिए कहा, इसके बाद उक्त युवक उसकी बड़ी बहन को किसी बहाने से वहां से दूर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। जवाली थाने का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर 376 और पोक्सो-4 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।