फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डमटाल में महिला से चूरा पोस्त बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस ने डमटाल में गश्त के दौरान एक महिला को 3.14 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल विंग के प्रभारी रवि दत्त, डमटाल पुलिस के हवलदार विनोद कुमार, रणजीत सिंह, राजीव वर्मा, आरक्षी महिला बीना देवी की टीम ने सगेड़ पुल के पास गश्त के दौरान बब्बी निवासी सगेड़ पुल मोहटली को 3.14 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) के साथ पकड़ा। डीएसपी नारकोटिक्स नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी महिला पर नजरे रखे हुए थी और गुप्त सूचना के आधार पर गश्त के दौरान उसे रंगे हाथों पकड़ने में कामयाबी मिली। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें