रक्कड़(कांगड़ा)। कूहना पंचायत में पुलिस ने ऊना निवासी एक युवक से देसी शराब की 24 बोतलें पकड़ी हैं। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश कुमार निवासी मोहल्ला जिला ऊना रविवार रात को कूहना चौक पर एक बोरा लेकर खड़ा था। पुलिस ने शक होने पर बोरे की तलाशी ली तो इसमें से देसी शराब बरामद की गई। डीएसपी कुलदीप ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।