फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके में तोड़फोड़ पर 51 लोगों के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के 53मील (रजियाना) पंचायत में खुले शराब ठेके में तोड़फोड़ करने और शराब की पेटियां बाहर निकालने के आरोप में सदरपुर पंचायत के 51 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नगरोटा बगवां पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। रजियाना पंचायत में 53 मील-सदरपुर सड़क पर खुले ठेके का सदरपुर पंचायत की महिलाओं सहित कुछ लोगों ने पिछले दिनों विरोध किया था। आरोप है कि उन्होंने ठेके पर ताला जड़ दिया था। कुछ दिन बाद जब ठेकेदार ने फिर से ठेका खोलने की कोशिश की तो लोगों ने शराब की पेटियां बाहर निकाल दीं। इस संबंध में ठेकेदार राम कृष्ण ने अदालत का सहारा लिया था। राम कृष्ण का कहना था कि वह सरकार के आदेश पर नियमों के मुताबिक काम कर रहे हैं। ठेका रजियाना (53 मील) पंचायत में खोला जा रहा है, तो इसमें सदरपुर पंचायत के लोगों का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। पंचायत प्रधान और दुकान मालिक से लिखित समझौता किया गया है कि वह ठेके के आसपास किसी तरह का अहाता आदि नहीं खोलेंगे, जिससे यातायात सुचारु रूप से चल सके। उनका कहना था कि 53 मील बाजार में सैकड़ों दुकानें हैं, वहां भी ग्राहक अपनी गाड़ियों से खरीदारी करने आते हैं। यदि उन दुकानों को बंद नहीं किया जा सकता तो ठेके का विरोध भी नहीं होना चाहिए। उनका आरोप है कि कुछ लोग कथित रूप से अवैध शराब के धंधे को बढ़ावा देने के लिए ठेके का विरोेध कर रहे हैं। इस संबंध में अदालत ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने और जांच के आदेश दिए हैं। डीएसपी कांगड़ा सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी नगरोटा बंगवा को छानबीन के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें