फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोटनी और जूलॉजी में 94 फीसदी गई मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नेक से ए ग्रेड प्राप्त डिग्री कॉलेज धर्मशाला में बॉटनी और जूलॉजी की मेरिट 94 फीसदी गई है। इसके अलावा फिजिक्स में 93.60, केमिस्ट्री 93.80, मैथ 93.80 और जियोलॉजी की 83.40 मेरिट गई है।
विज्ञापन

कॉलेज में एडमिशन के लिए जारी पहली मेरिट सूची में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के विभिन्न विषयों की 2040 सीटों में से 1654 सीटों के लिए मेरिट सूची जारी की गई है, जबकि कॉलेज में 386 सीटें अभी खाली हैं। कॉलेज की मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थी 27 और 28 जून को फीस जमा करवा सकते हैं। इसके बाद 29 को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। दूसरी मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थी केवल 30 जून को ही फीस जमा करवा पाएंगे, जबकि एक जुलाई से कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2017-18 की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
कॉलेज की शनिवार को जारी मेरिट सूची में वाणिज्य की मेरिट 91.2 और कला संकाय में अंग्रेजी विषय में सर्वाधिक 89.2 मेरिट गई है। पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद फिजिक्स में 15, केमिस्ट्री और मैथ में 17-17, बॉटनी में 18, जूलॉजी में 23 और जियोलॉजी में 12 सीटें खाली हैं। वहीं, वाणिज्य में 23 और बी-वॉक के दोनों कोर्सों में छह-छह, जबकि शेष सीटें कला संकाय के विभिन्न विषयों में खाली हैं। उधर, डिग्री कॉलेज धर्मशाला के प्राचार्य प्रो. एसके पाठक ने बताया कि एससी, एसटी, स्पोर्ट्स, कल्चर सहित दिव्यांगों के लिए आरक्षित सीटों खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें