फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालाजी में कन्या पूजन से गुप्त नवरात्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा शनिवार को परंपरानुसार कन्या पूजन के साथ नवनियुक्त सहायक मंदिर आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने गुप्त नवरात्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर पुजारी सभा प्रधान एवं मदिर ट्रस्ट प्रधान दिव्यांशु भूषण, पुजारी अविनेंद्र शर्मा ने अनुष्ठान में बैठे 51 विद्वानों को नौ दिन तक चलने वाले अनुष्ठान का संकल्प दिया। इसके अलावा देवी भागवत कथा का भी आयोजन किया गया, जो मंदिर के शैय्या भवन कक्ष में कथावाचक पंडित सुनील शास्त्री की ओर से सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

शक्तिपीठों में गुप्त नवरात्र में किए गए पूजेन, हवन-यज्ञ का फल कई लाख गुना अधिक होता है। इन नवरात्र में चमत्कारी फल प्राप्ति का श्रेष्ठ अवसर माना गया है। श्री ज्वालामुखी शक्तिपीठ में भी इस आयोजन को धूमधाम से मनाया जाएगा। विश्व शांति, विश्व कल्याण के लिए नौ दिन तक चलने वाले गुप्त नवरात्र के अनुष्ठान में दुर्गा सप्तशती के 100 पाठ, 51 हजार जाप गणपति मंत्र, वटुक भैरव मंत्र का किया जाएगा।
इसके अलावा 21 हजार जाप गायत्री मंत्र और सवा लाख जाप श्री ज्वालामुखी मूल मंत्र का किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर प्रशासन की ओर से हलवे का प्रसाद भी बांटा गया। गुप्त नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। इस मौके पर मंदिर अधिकारी डा. अशोक पठानिया, तहसीलदार देवी राम, वरिष्ठ कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार, लिपिक कमल ठाकुर, बलदेव सिंह, मनोहर, राजकुमार, प्रीतम, अवतार, रजिन्द्र, सुनीता, देशराज, गुड्डू, भानू, सुमित, हैप्पी, देवराज, पंकज सोनी और मंदिर न्यास सदस्य पार्वती शर्मा, प्रेमांनद, बेनी माधव, पवन शर्मा, संजीव सूद, सुरेंद्र काकू सहित पुजारी वर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें