फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश और हितेंद्र ने उठाया 120 किलो भार

विज्ञापन
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। भवारना में आयोजित दो दिवसीय बेंच प्रेस ओर स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह में सीपीएस जगजीवन
विज्ञापन

पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
प्रतियोगिता में प्रदेश से 140 पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। टरू फिटनेस क्लब भवारना के सौजन्य से करवाई गई प्रतियोगिता में पावर लिफ्टिंग में 59 किलो वर्ग में संजय, 66 किलो वर्ग में रोहित, 74 किलो वर्ग में पवन, 83 किलो वर्ग में अंकित, 93 किलो वर्ग में रोहित, 105 किलो वर्ग में मुकेश, 120 किलो वर्ग में अनुज ने पहला स्थान प्राप्त किया। बेंच प्रेस में 59 किलो वर्ग में संजय, 66 किलो वर्ग में कपिल, 74 किलो में मनोज, 83 किलो वर्ग निखिल, 93 किलो वर्ग में रोहित, 105 किलो वर्ग में मुकेश, 120 किलो वर्ग में हितेंद्र ने पहला स्थान प्राप्त किया। रैत की टीम 402 अंक लेकर पहले, रॉयल जिम 100 अंक लेकर दूसरे और देहरा की टीम 62 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। मुख्यातिथि जगजीवन पाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पाल ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलें। नशे के खिलाफ सुलह विस सभा क्षेत्र में एक अभियान चलाया गया है। इसमें लोगों के सहयोग से काफी कामयाबी मिली है। जगजीवन पाल ने कहा कि पावर लिफ्टिंग जैसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का ग्रामीण परिवेश में आयोजन यहां के युवाओं को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग ध्रुव सिंह की तारीफ की। इस मौके पर अजीत सिंह, सुलह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण राणा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें