फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों को न्यूगल खड्ड से नहीं हटाया तो हो सकता हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में आए पर्यटकों को समय रहते खड्डों में नहाने से नहीं रोका तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पालमपुर में आए पर्यटकों को यह आभास नहीं है कि भले ही नीचे मौसम साफ है, लेकिन ऊपरी इलाकों में होने वाली बारिश से कभी भी खड्डों में बाढ़ आ सकती है। लिहाजा, इसके लिए प्रशासन को पर्यटकों को दिशा निर्देश जारी करने चाहिए।
विज्ञापन

इस समय पालमपुर की न्यूगल खड्ड में भारी तादाद में पर्यटक नहाने न्यूगल खड्ड के बीच जा रहे हैं, जबकि न्यूगल की ऊपरी धौलाधार पहाड़ियों में मौसम खराब बना हुआ है। इससे पहले भी पुलिस खड्ड में आई बाढ़ से पहले पर्यटकों को निकाल चुकी है, लेकिन इन दिनों फिर से पर्यटक न्यूगल और अन्य खड्डों में उतरने लगे हैं। इस संबंध में प्रशासन भी अभी तक पर्यटकों को कोई खास गाइड लाइन नहीं दे पाया है। हालांकि, एसडीएम ने इसका पता चलते ही पुलिस को खड्डों के किनारे नहा रहे पर्यटकों को हटाने के आदेश दिए हैं। इस समय पालमपुर में हजारों की तादाद में पर्यटक आए हुए हैं। ये पर्यटक गर्मी से राहत पाने के लिए मैंझा और बंदला में न्यूगल खड्ड के पानी में नहाने बीच जा रहे हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। इस संबंध में एसडीएम बलवान मंढोत्रा ने कहा कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है। इसके लिए पुलिस को आदेश दिए हैं कि पर्यटकों
विज्ञापन

को खड्ड के किनारे से हटाया जाए। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि खड्ड के किनारे से पर्यटकों को हटाने के लिए पुलिस टीमें भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें