फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार सीटों के लिए ढाई हजार आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला (कांगड़ा)। नैक की ए ग्रेड के बाद डिग्री कॉलेज धर्मशाला में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का रुझान बड़ गया है। इसी का नतीजा है कि कॉलेज में विभिन्न विषयों की दो हजार सीटों के लिए ढाई हजार आवेदन आए हैं। इसमें सर्वाधिक विज्ञान संकाय में 1212 आवेदन हुए हैं, जबकि कॉलेज में पहली बार शुरू हुए दो विषयों के बी-वॉक कोर्स के लिए भी 103 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें प्रति विषय की 40-40 सीटें हैं। डिग्री कॉलेज धर्मशाला में 16 जून से शुरू हुई एडमिशन में भले ही कला संकाय में सीटों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है लेकिन, विज्ञान और कॉमर्स में सीटों के मुकाबले अधिक आवेदन कॉलेज को मिले हुए हैं। इसमें कला संकाय में विभिन्न विषयों की कुल 980 सीटों के लिए 898 आवेदन आए हैं, जबकि विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों की 780 सीटों के लिए 1212, कॉमर्स संकाय में 200 सीटों के लिए 364, जबकि बी-वॉक के लिए 103 आवेदन आए हैं। विभिन्न विषयों के 2040 सीटों के लिए 2577 आवेदन कॉलेज को प्राप्त हुए हैं। उधर, धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो एसके पाठक ने बताया कि शनिवार को तीन बजे चयनित अभ्यर्थियों की पहली मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें