फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप्सी-बाइक में टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला (कांगड़ा)। कांगड़ा-धर्मशाला वाया शीला सड़क मार्ग पर पासू के समीप एक जिप्सी और बाइक में भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवकों को चोटें आई हैं, जिनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में चल रहा है। जानकारी के अनुसार आर्मी की एक जिप्सी धर्मशाला से कांगड़ा की ओर जा रही थी कि उसका स्टेयरिंग लॉक हो गया। इसके चलते कांगड़ा से धर्मशाला की तरफ जा रहे बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। इनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में चल रहा है। वहीं, पुलिस थाना धर्मशाला के अनुसार मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। एसपी सजीव गांधी ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें