फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे को बाजार बुलाकर की छितर परेड

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कागंड़ा)। शनिवार को लब बाजार में लड़कियों ने एक मनचले युवक के सिर से आशिकी का भूत पिटाई करके उतारा। लड़कियों ने एक युवक की सरेआम लब बाजार में पिटाई कर दी और उसके कपड़े तक फाड़ डाले। लोग तमाशा देखते रहे लेकिन किसी भी व्यक्ति ने उनको छुड़ाने की जहमत तक नहीं उठाई। हुआ यूं कि लब बाजार में एक लड़की अपनी सहेलियों के साथ खरीदारी के उपरांत घूम रही थी कि अचानक लब चौक में पहुंचते ही लड़की ने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई कर डाली। गुस्साई लड़की और सहेलियों ने युवक की चप्पलों और थप्पड़ों से जमकर पिटाई की और उसके कपड़े तक फाड़ डाले। युवक लड़की को तंग करता था तथा इसके बारे में लड़की ने अपनी सहेलियों को बताया। लड़की ने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर युवक को सबक सिखाते हुए उसे लब बाजार में बुलाया। लड़की के बुलाने पर जैसे ही युवक लब में पहुंचा तो लड़कियों ने मिलकर उसकी पिटाई कर डाली और उसके सिर से आशिकी का भूत उतार डाला। हर कोई सन्न रह गया और किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। काफी देर के बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया और युवक सहित लड़कियों को थाने ले गई। हालांकि, थाना में पहुंचकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया लेकिन लड़की और उसकी सहेलियों की इस हिम्मत का हर कोई कायल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें