फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कानूनों के उल्लंघन पर 9 कंपनियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला (कांगड़ा)। श्रम कानूनों का उल्लंघन करने पर श्रम विभाग कांगड़ा ने जिले की नौ विभिन्न कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस जारी कर श्रम विभाग ने कंपनी प्रबंधकों से 15 दिन में जवाब देने को कहा गया है अन्यथा उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा निर्माण कंपनी में विभाग की दबिश के दौरान सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने वाले दो अधिकारियों को भी विभाग ने नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में जवाब तलब किया है। वहीं, घेरा में चल रहे पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को समय पर प्रोजेक्ट अलाउंस नहीं दिया जा रहा है। इस पर भी विभाग ने नोटिस जारी किया है। इसी माह में विभाग ने संसारपुर टैरेस की तीन फार्मा कंपनियों का निरीक्षण किया, क्योंकि कंपनियों के कर्मचारियों ने विभाग में शिकायत की थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तीनों कंपनियों के संचालक कर्मचारियों से हस्ताक्षर तो पूरे मानदेय के अनुसार करवाते थे, लेकिन उन्हें पैसे केवल छह से सात हजार रुपये प्रति माह ही दिए जाते थे। संसारपुर टैरेस में ही चलाई जा रही दो शराब फैक्टरियों के चौकीदारों की शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि उनसे ड्यूटी तो 12 घंटे करवाई जा रही है, लेकिन उन्हें ओवर टाइम नहीं दिया जाता है। इस पर विभाग ने फैक्टरी संचालकों और सिक्योरिटी ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। जिला श्रम अधिकारी, कांगड़ा अनुराग शर्मा ने कहा कि सभी कंपनी संचालकों को श्रम कानून की उल्लंघन करने और दो अधिकारियों को सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने का नोटिस जारी करते हुए 15 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें