धर्मशाला (कांगड़ा)। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड धर्मशाला 1617 लाभार्थियों को वाशिंग मशीनें बांट चुका है। जबकि, सौ के करीब मशीनें विभाग के स्टोर में पड़ी हैं। श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने बताया कि श्रम कार्यालय 2454 इंडक्शन हीटर भी वितरित कर चुका है, जबकि 383 नए इंडक्शन हीटर मंगवाए गए हैं, जिन्हें जल्द वितरित किया जाएगा। कामगारों को सोलर लैंप भी श्रम विभाग वितरित करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है और जल्द लाभार्थियों को लैंप वितरित कर दिए जाएंगे।