जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर उपमंडल के पंजलेड निवासी अंकज कुमार (21) तीन दिन से लापता हैं। इस संबंध में अंकज कुमार के पिता पूर्ण चंद ने पुलिस थाना लंबागांव में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लापता के पिता का कहना है कि अंकज कुमार झुगा देवी में वेल्डिंग की दुकान में काम करता है। 15 जून को घर से बस में काम के लिए निकला। लेकिन, झुगा देवी बस स्टैंड में नहीं उतरा और जयसिंहपुर की ओर चला गया। दुकानदार ने अंकज कुमार के घर फोन किया कि आपका लड़का दुकान नहीं आया है तब उन्हें पता चला कि उनका लड़का कहीं चला गया है। वह शाम को भी घर नहीं आया तो उसके फोन किया। लेकिन, अंकज का फोन भी बंद आ रहा था। अंकज के परिजनों ने रिश्तेदारों को भी फोन किया गया लेकिन, अंकज का कहीं कोई पता नहीं चला। उधर, लंबागांव पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल पवन कुमार का कहना है गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।