फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणाएं समय पर मुकम्मल हों : वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिलाधीश कांगड़ा सीपी वर्मा ने मुख्यमंत्री की ओर से कांगड़ा प्रवास के दौरान की गई विभिन्न घोषणाओं को समयबद्ध पूरा करने को लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न विकासात्मक कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। वर्मा ने बैठक में शेष बचे कार्यों को पूरा करने में पेश आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों को घोषणाओं से जुड़े लंबित कार्यों के कार्यान्वयन में गति लानेे के निर्देश दिए। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, खेल एवं युवा सेवाएं, स्वास्थ्य, हिमुडा, पुलिस और विद्युत विभाग सहित अन्य सभी विभागों के मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त केेके सरोच, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मस्त राम भारद्वाज, एसडीएम धर्मशाला श्रवण मांटा, एसी शशि पाल नेगी, जिला वन अधिकारी प्रवीन ठाकुर, एएसपी विजय सकलानी, जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत अजय गौतम, डिप्टी डीईओ अरुण शर्मा और हिमुडा के सहायक अभियंता एचएल धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें