फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथ यात्रा को लेकर सौंपी जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा का रथ 30 जून को राजा का तालाब में सुबह 10 बजे पहुंचेगा। भाजपा मंडल फतेहपुर ने रथ यात्रा को लेकर राजा का तालाब में बैठक की। इसमें भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बलदेव ठाकुर विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में मंडल के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों, पन्ना प्रमुख, बीएलए सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बलदेव ठाकुर ने उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को परिवर्तन रथ की यात्रा के राजा का तालाब में पहुंचने पर उसके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर मंडल महामंत्री मुनीष शर्मा, उपाध्यक्ष बृजभूषण शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज धीमान, जिला युवा महामंत्री अमर सिंह, बूथ अध्यक्ष अमर सिंह, कर्म सिंह पठानिया, पृथ्वी सिंह, अशोक सिंह, महिला मोर्चा की सदस्य शशि वाला, कश्मीर सिंह, पंकज शर्मा, नरिंद्र बडोत्रा, सचिव चैन सिंह, डक प्रधान अजीत सिंह, लाड़थ उपप्रधान बलवीर गुलियाल, गगन सिंह, सुदर्शन सिंह, साईं दास, मलकीयत सिंह, पवन चंबियाल, पूर्ण सिंह, बलविंद्र सिंह, स्वरूप सिंह, जोगिंद्र सिंह, जगदीश सिंह, अमी चंद आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें