धर्मशाला (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के डिवीजन सर्किट बैंच ने 19 से 23 जून तक धर्मशाला में अपने प्रवास के दौरान 15 मामलों का निपटारा किया। प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के प्रवक्ता ने बताया कि सर्किट बैंच के समक्ष सुनवाई के लिए 125 मामले आए। इनमें से 85 मामले पुराने और 40 नए हैं। ट्रिब्यूनल ने सुनवाई के दौरान 12 मूल आवेदन, दो स्थानांतरित आवेदन और एक सामान्य, प्रार्थना पत्रों का निपटारा किया गया।