चामुंडा (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में बुधवार सुबह आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने मां के चरणों में शीश नवाया। मंदिर अधिकारी और न्यासियों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।