रक्कड़ (कांगड़ा)। जिला पेंशनर संघ खंड परागपुर की बैठक खंड प्रधान जेएस पाल की अध्यक्षता में रक्कड़ में हुई। इसमें प्रदेश कर्मचारी एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया भी शामिल हुए। औपचारिक कार्यवाही शुरू होने से पहले दिवंगत पेंशनरों कृष्ण कुमार, मान चंद, धर्मपाल और कर्मचंद नंदा की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। तदोपरांत महासचिव अनूप सिंह, जिला के संगठन सचिव सूरम सिंह तथा देशबंधु ने अपने विचार रखे। खंड प्रधान जेएस पाल ने अपने संबोधन में 65, 70, 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर दिए जाने वाले विशेष भत्ते को मूल पेंशन में मिलाए जाने की मांग सरकार की ओर से मानने के बाद इससे संबंधित अधिसूचना जारी करवाने तथा मेडिकल भत्ते को बढ़ाने के साथ मेडिकल की ऑप्शन देने का अवसर प्रदान करने संबंधी अधिसूचना जारी करवाने का अनुरोध कर्मचारी एवं कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनकोटिया से किया। मनकोटिया ने इन मांगों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष रखकर पूरा करवाने का विश्वास दिलाया। बैठक में प्रधान जेएस पाल, महासचिव अनूप सिंह, कोषाध्यक्ष मेला राम धीमान, संगठनात्मक जिला देहरा कांग्रेस कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश राणा, अशोक डोगरा, सुखदेव, शांति स्वरूप, पुन्नूराम राणा, हरबंस कालिया, सूरम सिंह, राजिंद्र सपेहिया, रोशन लाल, धनीराम, पृथी सिंह सहित करीब 60 सदस्यों ने भाग लिया। महासचिव अनूप सिंह ने बताया कि संघ की अगली बैठक 8 जुलाई को आरा नंगल चौक के अशोका टेंट हाउस भवन में होगी, जिसमें द्विवर्षीय चुनाव होगा।