फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर एचआरटीसी ने चलाई अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। सोमवार और मंगलवार को लंबे रूटों पर परिवहन निगम की सभी बसों की फुल बुकिंग के चलते निगम ने नगरोटा बगवां, पालमपुर और धर्मशाला से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त बसों का प्रबंध किया है। पर्यटकों की भारी आमद और दूसरे प्रांतों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की तीन छुट्टियां खत्म होने के चलते दो दिन के लिए अग्रिम बुकिंग चल रही है। पालमपुर और नगरोटा बगवां के क्षेत्रीय प्रबंधक राज कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके मद्देनजर परिवहन निगम ने दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए सोमवार सायं से अतिरिक्त बसें भेजने की व्यवस्था की है। दोनों डीपुओं से नियमित रूटों के अलावा चंडीगढ़ के लिए तीन-तीन और दिल्ली के लिए एक-एक अतिरिक्त बस का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

उधर, धर्मशाला डीपु के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि निगम ने धर्मशाला से दिल्ली के लिए तीन और चंडीगढ़ के लिए चार अतिरिक्त बसें भेजने की व्यवस्था की है। मंगलवार को भी यदि यही स्थिति रही या मांग आई तो निगम मंगलवार को भी उक्त रूटों पर अतिरिक्त बसें चला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें