नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धलूं में संपन्न खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में सेराथाना विद्यालय ने कबड्डी, खो-खो और कुश्ती स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन पर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।
कबड्डी में सेराथाना प्रथम और पलाहचकलु स्कूल दूसरे, खो-खो में सेराथाना पहले और छात्र स्कूल नगरोटा बगवां दूसरे, वॉलीबाल में बड़ोह स्कूल पहले, मस्सल स्कूल दूसरे, बैडमिंटन में रेनबो स्कूल नगरोटा बगवां पहले, मदन मोहन मालवीय स्कूल नगरोटा बगवां दूसरे, कुश्तियों के विभिन्न भार वर्गों के अधिकतर मुकाबलों में सेराथाना स्कूल ने बाजी मारी। कुश्तियों के 42 किलो भार वर्ग में सेराथाना स्कूल के गौरव प्रथम, समलोटी के लक्की दूसरे, 46 किलो में सेराथाना के सचिन पहले, सुन्ही के साहिल दूसरे, 50 किलो में सेराथाना के राहुल पहले, पलाहचकलु के अमन दूसरे, 55 किलो में सुन्ही के दीपक पहले, सेराथाना के साहिल दूसरे, 60 किलो में सेराथाना के सचिन पहले, हटवास के मुनीष दूसरे, 66 किलो में सेराथाना के अक्षय, 74 किलो सेराथाना के ही गगन ने पहला स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में समलोटी स्कूल पहले, रेनबो स्कूल दूसरे, सुगम संगीत में रेनबो स्कूल पहले, छात्र स्कूल नगरोटा बगवां दूसरे, लोकनृत्य में ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा बगवां पहले, रेनबो दूसरे और समूह गान में ग्रीन फील्ड पहले, रेनबो दूसरे स्थान पर रहा। बेहतर अनुशासित टीम के लिए मेजबान विद्यालय को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता ने प्रतियोगिता से संबंधित पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की।