फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-स्खलन प्रभावितों को जल्द मिले मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। राज्य पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने बारिश के चलते शाहपुर के लाहड़ी, राव, करेरी में हुए भारी नुकसान पर चिंता प्रकट की। उन्होंने एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर को जल्द से जल्द नुकसान का जायजा लेकर प्रभावितों को राहत देने के आदेश दिए हैं। मनकोटिया ने कहा कि पिछले दिनों बारिश के चलते शाहपुर में जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि गज, खोली और बराल खड्ड में जलस्तर बढ़ने से आसपास की जमीन को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि लाहड़ी में भी भूस्खलन से पशुशाला और मकानों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने नुकसान का जायजा लेकर जल्द इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें