फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतुकी बयानबाजी पर माफी मांगें सरवीण : चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर मंडल भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने विधायक सरवीण चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि विधायक का भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेसी कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने शाहपुर में बिगड़ती स्थिति पर चिंतन करने हेतु एक बैठक का आयोजन किया था। इसमें 1500 से अधिक पार्टी वर्कर, समर्थक तथा वर्तमान और पूर्व पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया था। इस दौरान सभी ने एक मत प्रस्ताव पारित किया था कि सरवीण के नेतृत्व में भाजपा शाहपुर में कमजोर हुई है तथा पुराने, कर्मठ और धरातल से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जाती है। उन्होंने कहा कि बैठक में भारी तादाद में पहुंचे जनसमूह से विधायक बौखला गई हैं, जिस कारण अब पार्टी वर्कर भी उसे कांग्रेसी दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसे तथ्य हैं जो विधायक के कांग्रेसी प्रेम को दर्शाता है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि विधायक को बेतुकी बयानबाजी के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें