फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक्लोडगंज में उमड़े हजारों पर्यटक, गगल तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गगल/ धर्मशाला (कांगड़ा)। वीकएंड पर मैक्लोडगंज में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण गगल तक रविवार को ट्रैफिक जाम लगा रहा। गगल चौक पर रविवार देर शाम आठ बजे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। करीब 3 घंटे से अधिक समय तक वाहन कछुआ चाल से चलते रहे, इस कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं धर्मशाला-मैक्लोडगंज मार्ग पर हजारों वाहनों के आने के चलते दिन भर जाम लगता रहा। गगल के साथ लगते करीब 2 किलोमीटर के सफर को तय करने में वाहनों को करीब 2 घंटे से अधिक का समय लग रहा था। डलहौजी से आई विशाली कौशल ने बताया कि उन्हें डलहौजी से गगल हवाई अड्डे के मुख्य गेट तक पहुंचने में जहां 2 घंटे का समय लगा, वहीं गगल हवाई अड्डा गेट के सामने से गगल बाजार को क्रॉस करने में भी डेढ़ घंटे से अधिक का समय लग गया । उन्हीं की तरह हजारों की संख्या में पर्यटकों को गगल बाजार से लेकर मांझी के पुल तक को क्रॉस करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। पुलिस को भी ट्रैफिक बहाल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें