फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सौंपा जाएगा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश आर्थिक आधार आरक्षण संघर्ष मंच के प्रदेश संयोजक कर्नल एससी परमार ने कहा कि 24 जून को प्रदेश के सभी जिला और उपमंडल मुख्यालयों में मंच के सदस्य प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने के लिए विधेयक बनाने और उसे लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार को 31 अगस्त तक विधेयक बनाने का अल्टीमेटम मंच ने दिया है। इसके बाद मंच के सदस्य जिसमें सभी अनारक्षित वर्गों के लोग शामिल होंगे, हक की लड़ाई के लिए शिमला स्थित सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू करेंगे। उन्होंने मंच के कार्यकर्ताओं से शनिवार को ज्ञापन देने के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। परमार ने कहा जातिगत आरक्षण होने के कारण समाज के कई गरीब और जरूरतमंद लोग आरक्षण के लाभ से वंचित रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें