चामुंडा (कांगड़ा)। चामुंडा मंदिर में सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं। हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर शीश नवाया। यह सिलसिला शनिवार देर सायं तक जारी रहा। पड़ोसी राज्यों में स्कूल की छुट्टियां होने के कारण और मैदानी इलाकों में पड़ रही प्रचंड गर्मी से बचने के लिए पर्यटक हिमाचल की ओर रुख कर रहे हैं। इससे चामुंडा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। उधर, मंदिर अधिकारी गिरिजेश चौहान ने बताया कि शनिवार को पांच बजे तक दस हजार के करीब श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका।