फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुंडियां में बारिश के बीच लोगों ने बोला हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी/खुंडियां (कांगड़ा)। ज्वालामुखी विधानसभा हलके के चंगर क्षेत्र में बीते दिनों स्थानीय लोगों की ओर से सरकारी कार्य में कथित अवैध पेयजल कनेक्शन के उपयोग का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले की जांच करवाने की मांग को लेकर चंगर संघर्ष मंच के बैनर तले तीसरे दिन भी खुंडियां में लोगों का प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को खुंडियां बस स्टैंड के टियाले पर बारिश में तिरपाल लगाकर स्थानीय लोगों ने धरना दिया। वहीं, अब जनप्रतिनिधि भी इस प्रदर्शन में कूद पड़े हैं। युवा नेता आरती दत्त की अगुवाई में जांच की मांग को लेकर धरने में संजय राणा, सुनील राणा, त्रिलोक चंद, राजकुमार राणा, जिला परिषद सदस्य बिजेंद्र कुमार और रतन चंद शामिल हो गए हैं। लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर पानी के कथित अवैध कनेक्शन मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें