फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला के दर नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु पवित्र ज्योतियों के दर्शनों को पहुंचे। सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें मंदिर मार्ग तक पहुंच गईं। सहायक मंदिर अधिकारी अमित गुलेरी के कुशल नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार, बलदेव सिंह, सुनीता, देशराज, मनोहर लाल ने टीमें गठित कर श्रद्धालुओं को ठंडे पानी की व्यवस्था की और मंदिर में श्रद्धालुओं को लाइनों में कतारबद्ध दर्शन करवाए। वहीं, सिक्योरिटी सुपरवाइजर रविदत्त भारद्वाज के नेतृत्व में मंदिर में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने में मंदिर कर्मियों ने भारी भीड़ के चलते महत्वपूर्ण योगदान दिया। रविवार को बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी से करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर शीश नवाया। वहीं शहर में बस स्टैंड के पास सभी पार्किंग्स श्रद्धालुओं की गाड़ियों से फुल रहीं। सहायक मंदिर अधिकारी अमित गुलेरी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें