फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda: प्रदेश कांग्रेस सरकार पर वार कर नड्डा ने हिमाचल में भरी चुनावी हुंकार, कार्यकर्ताओं में फूंका जोश

Sun, 14 Dec 2025 12:03 PM IST
अंकेश डोगरा अनिमेष कौशल, शिमला।

सार

शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी मोड में आने का संदेश दिया। 
विज्ञापन
पीटरहॉफ में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा तीर धनुष। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को शिमला आयोजित अभिनंदन समारोह में में प्रदेश सरकार पर वार किए। उन्होंने आगामी विस चुनाव के लिए हुंकार भरते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की ताकत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व पर भरोसे की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली शक्ति उसका अनुशासित संगठन और बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जिनके दम पर पार्टी ने देशभर में भरोसा हासिल किया है।

विज्ञापन

नड्डा ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी मोड में आने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को गांव-गांव, घर-घर और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनसंपर्क मजबूत करना होगा। जनता को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और गरीब कल्याण की नीतियों की जानकारी देना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने हिमाचल की जनता से पुरानी गलतियों को न दोहराने का आह्वान करते हुए कहा कि अस्थिरता और खोखले वादों की राजनीति से राज्य का विकास बाधित होता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश दोनों में विकास का रास्ता मजबूत हुआ है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल के विकास का एकमात्र रास्ता डबल इंजन की सरकार है। कांग्रेस की राजनीति केवल खाओ, पीयो और मौज करो तक सीमित है। उन्होंने कहा कि पार्टी पांच क से चलती है। कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कोर्स, कोष और कार्यालय। कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। देश की राजनीति 11 वर्ष में बदल गई है।

कांग्रेस ने वंदे मातरम आजादी के मूल भाव को किया खंडित  
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम और आजादी के मूल भाव को खंडित किया। भाजपा देश को आगे बढ़ाने की राजनीति करती है। आगामी समय में भाजपा बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम सहित कई राज्यों में सरकार बनाएगी। भाजपा के देश में 14 करोड़ सदस्य, 10 लाख से अधिक सक्रिय सदस्य और 6 लाख से अधिक बूथों पर संगठनात्मक समितियां गठित हो चुकी हैं। देशभर में 787 भाजपा कार्यालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 617 कार्यालय बन चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में 9 कार्यालय बन चुके हैं, जबकि शेष 16 पर तेजी से कार्य चल रहा है।

52 सीटर वोल्वो में ड्राइवर-कंडक्टर ही होंगे, सीटें खाली रहेंगी : जयराम
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 52 सीटर वोल्वो में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर होंगे। बस की सभी सीटें तो खाली ही रहेंगी। ठाकुर ने कहा कि जेपी नड्डा की अगुवाई में भाजपा ने बिहार में कांग्रेस को बोलेरो गाड़ी में फिट कर दिया है। हमने कहा था कि मुख्यमंत्री सुक्खू की फेवरेट कार ऑल्टो है, इसमें वो बजट पेश करने आते हैं। हमारा लक्ष्य है कि कांग्रेस को हिमाचल में ऑल्टो कार में ही फिट कर देंगे। इस पर मुख्यमंत्री ने वोल्वो में आने की बात कही थी। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। कहा कि प्रदेश को बदहाल करने का कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए साल 2027 में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प भी लिया। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों मजबूत हुआ है। हिमाचल में आज कहीं विकास नहीं हो रहा है। गारंटियों का हाल तो जनता देख रही है। ये प्रदेश कांग्रेस का नहीं है हम सबका है। पीएम मोदी और जेपी नड्डा का हिमाचल से गहरा नाता है।

बिहार की जीत के बाद देश में एक बड़ा संदेश गया है जो पार्टी को आगे ले जाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी बड़ी है तो कार्यालय भी बड़ा होना चाहिए। इस कमी को  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आकर पूरा कर दिया है। अब शिमला मुख्यालय में पार्टी का जल्द बड़ा कार्यालय बनकर तैयार होगा। कांग्रेस सरकार ने तीन साल का जश्न भी वहां मनाया जहां सबसे ज्यादा तबाही हुई। पूरे हिमाचल में 400 लोगों की जिंदगियां चली गई लेकिन सरकार ने जश्न मनाया। एक तरफ आपदा एक्ट की आड़ में पंचायत चुनाव लटकाए तो वहीं दूसरी और सरकार ने जश्न पर करोड़ों रुपए फूंक दिए। जब पांच साल का हमारा कार्यकाल 2022 में समाप्त हुआ तो प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का ऋण था। हमने पांच साल मात्र 20 हजार करोड़ का ऋण लिया लेकिन व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली इस सरकार ने मात्र 3 साल के कार्यकाल में करीब 40 हजार करोड़ का ऋण ले लिया है।
 
विज्ञापन

खाओ-पीओ और मौज करो का रहा तीन साल का कार्यकाल : अनुराग
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कलयुगी कौरव रूपी कांग्रेस आपस में मर-मिटकर खत्म हो जाएगी। कांग्रेस में गुटबाजी और सरकार में लूट खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश को रिवर्स गियर में डाल दिया गया है। सरकार का तीन साल का कार्यकाल खाओ पीओ और मौज करो का बनकर रह गया है। हिमाचल पर कर्ज का बोझ एक लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। अब देखना है कि पहले प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है या मुख्यालय भवन।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में अभी तक 95 चुनाव पार्टी हार चुकी है। अगले साल हार का शतक लग जाएगा। बंगाल में सरकार बनाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी। विशेष राज्य का दर्जा हो या प्रदेश को चार मेडिकल कॉलेजों की सौगात, यह सब भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। कांग्रेस की नीति जनता से खुली लूट की रही है। जिसमें भ्रष्टाचार और अव्यवस्था ही सरकार की पहचान बन गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता अब कांग्रेस के इस कुशासन को भली-भांति समझ चुकी है और आने वाले समय में प्रदेश में फिर से भाजपा की सुशासन वाली सरकार स्थापित करने का संकल्प ले चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बिहार में ऐतिहासिक और बंपर जीत दर्ज हुई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें