जयराम ठाकुर ने इसके लिए दानी सज्जनों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोगों तक उनकी राहत सामग्री बांटने के पहले यदि वह सलाह लें तो बहुत अच्छा रहेगा। यदि कोई दानी सज्जन राहत सामग्री बांटने से पहले प्रशासन से संपर्क कर लें उनके साथ समन्वय स्थापित कर लें या हमसे वह परामर्श कर लें तो हम भी ऐसे लोगों की पूरी मदद करेंगे। इससे उनकी राहत सामग्री भी बंट जाएगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा भी होगा। साथ ही उन्होंने इस आपदा की घड़ी में निःस्वार्थ भाव से लोगों के साथ खड़े होने के लिए प्रदेश ही नहीं देश भर के दानी सज्जनों और संथाओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके कल्याण की प्रार्थना की।
इस बैठक एक दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ आपदा राहत कार्य को अधिक प्रभावी, तेज़ और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने सहित प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने की दृष्टि से भी विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से संकट के इस दौरान पूरी निष्ठा और समर्पण भाव के साथ अपनी भूमिकाएं निभाने का आग्रह भी किया।