कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक विजिलेंस को लिखा पत्र
अब सहकारिता विभाग हमीरपुर ने मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए विजिलेंस को पत्र भेजा है। विभाग ने मंडी के पुलिस अधीक्षक विजिलेंस को पत्र लिखकर पूर्व सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की विस्तृत जांच का आग्रह किया है। दस करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद सैकड़ों शेयरधारकों की चिंता बढ़ गई है। ऑडिट में फर्जी ऋण और शेयरधारकों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी का उल्लेख होने से मामला गंभीर हो गया है। उधर, पूर्व सचिव ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कोई भी फर्जी ऋण नहीं दिया है।
वर्ष 2024 के बाद का ऑडिट अभी जारी
सभा का वर्ष 2024 के बाद का ऑडिट अभी जारी है। विभागीय स्तर पर इसकी प्रक्रिया चल रही है। आगामी ऑडिट में यदि अन्य वित्तीय अनियमितताएं सामने आती हैं तो जांच का दायरा बढ़ सकता है।
ऑडिट में गबन सामने आया था। पूर्व सचिव के खिलाफ एफआईआर की सिफारिश विजिलेंस से की गई है, ताकि मामले में कानूनी कार्रवाई हो सके।
- रवि कुमार, सहायक पंजीयक, सहकारिता विभाग हमीरपुर