फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक मैच को लेकर धर्मशाला के बाशिंदे एकजुट

Sat, 05 Mar 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
यूनाइटेड धर्मशाला के बैनर तले आम लोगों ने रैली निकालकर मैच का समर्थन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के धर्मशाला में प्रस्तावित भारत-पाक मैच को लेकर धर्मशाला शहर एकजुट हो गया है। शनिवार को धर्मशाला के आम लोगों ने रैली निकालकर मैच का समर्थन किया। यूनाइटेड धर्मशाला के बैनर तले आम लोगों ने उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और बीसीसीआई सचिव एवं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को मांगपत्र भेजा है।
विज्ञापन


इसके माध्यम से धर्मशाला में भारत-पाक करवाने की मांग उठाई है। साथ ही एक देश, एक कानून लागू करने की भी बात कही है। यूनाइटेड धर्मशाला के सदस्यों मोहित, राघव मनोचा, संजीव गांधी, राहुल धीमान और रजनीश महाजन ने आरोप लगाया कि 19 मार्च को धर्मशाला में प्रस्तावित भारत-पाक मैच को लेकर राजनीति हो रही है।

हिमाचल के लोग मैच का विरोध करके कर को आतंकवाद के विरोध में एक संकेत दे रहे हैं। यदि धर्मशाला में मैच नहीं होता है तो इसे किसी और राज्य में शिफ्ट भी नहीं किया जाना चाहिए। बल्कि इसे रद्द करना चाहिए। यदि मैच को किसी और राज्य में शिफ्ट किया जाता है तो शहीद तो वहां भी होंगे। ऐसे में उनके परिवार वालों की भावनाएं भी आहत होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने प्रश्न किया कि भारत-पाक क्रिकेट मैच का ही क्यों विरोध हो रहा है, जबकि देश में अन्य खेलों में पाक टीम का विरोध नहीं हो रहा। उनकी मांग है कि एक देश में एक ही कानून लागू हो। यदि क्रिकेट मैच नहीं तो कोई और खेल भी पाक के साथ नहीं खेला जाना चाहिए। यदि धर्मशाला में मैच नहीं होता तो यह देश के किसी भी राज्य में नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें