निगम का राजस्व 80 करोड़ तक बढ़ाने का लक्ष्य : रोहन
अगस्त में निगम की कमाई में रिकॉर्ड 37.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। गैर जरूरी खर्चे कम कर और आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से निगम का राजस्व बढ़ा है। इस वित्तीय वर्ष में निगम का राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 80 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
9 माह से लगातार पहली तारीख को मिल रहा वेतन
निगम की कमाई की बढ़ोतरी का असर यह भी हुआ है कि 11 हजार कर्मचारियों को पिछले 9 माह से लगातार पहली तारीख को वेतन मिल रहा है। वेतन के लिए कर्मचारियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है, जबकि इससे पहले कर्मचारियों को वेतन के लिए 10 से 15 दिनों का इंतजार करना पड़ता था।