आफ सीजन में एचआरटीसी की लग्जरी बस सेवा वोल्वो में यात्रियों को आकर्षित करने के लिए निगम ने किराये में कटौती की है।
वोल्वो बसों में मनाली से दिल्ली का किराया करीब 11 प्रतिशत कम किया गया है।
मनाली से दिल्ली के लिए अब 1353 रुपये के बजाय 1200 रुपये देने होंगे। इसके बाद अन्य रूटों पर भी वोल्वो का किराया कम किया जा सकता है।
एचआरटीसी के डिप्टी डीएम पंकज सिंघल ने बताया कि आफ सीजन को देखते हुए वोल्वो में मनाली से दिल्ली का किराया 153 रुपये कम किया है।
एचआरटीसी वोल्वो के अन्य रूटों जैसे शिमला-दिल्ली, धर्मशाला-दिल्ली आदि रूटों पर भी किराए में कमी करेगी।
एचआरटीसी कुल्लू डिपो के आरएम पवन कुमार ने इस संबंध में सूचना मिलने की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि इस योजना से आफ सीजन में अधिक से अधिक लोग निगम की वोल्वो सेवा का लाभ उठा पाएंगे।