कुछ ऐसे कोर्स भी है, जिनमें सात से अधिक आवेदन आए हैं। इनमें अंडरस्टेंडिंग ह्यूमन राइटस में नौ, सोशल वर्क में आठ, डिप्लोमा इन बायोटेक्नोलॉजी में सात ने आवेदन किया है। इन सभी कोर्स की काउंसलिंग की प्रक्रिया निर्धारित की गई तिथियों के अनुरूप जारी है। इस बार विद्यार्थियों ने जिस तरह से रोजगार में सहयोगी इन कोर्स में अपनी रूटीन डिग्री के साथ ही प्रवेश लेने में रुचि दिखाई है, उससे आने वाले शैक्षणिक सत्र में अन्य कोर्सों में भी संख्या की वृद्धि होने की पूरी संभावनाएं बनती जा रही हैं।
अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि इन शाॅर्ट टर्म कोर्सों को शुरू करने उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करना और उनमें नए कौशल को विकसित करना है। उन्होंने माना कि इस बार विद्यार्थियों का अच्छा रिस्पांस है। दस कोर्सों के बैच के लिए दस की न्यूनतम संख्या पूरी हुई है। इन्हें इस सत्र से शुरू करने की विवि तैयारी कर रही है।