हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने हिंदी शिक्षक के 151 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने मेरिट और निर्धारित अनुपात के आधार पर 375 अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इन अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एक सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोग के हमीरपुर स्थित परिसर में होगा। इन पदों के लिए 6354 आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी आवेदन अस्थायी रूप से स्वीकार किए गए थे। इनमें से 5316 अभ्यर्थियों ने सीबीटी दिया, जबकि 1038 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। आयोग ने 15 जुलाई को परीक्षा आयोजित की थी।