फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP PET Recruitment: पीईटी भर्ती में एक बैच होने पर अधिक आयु-अंक वालों को मिलेगी प्राथमिकता, फॉर्मूला तय

Wed, 10 Jun 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से मंगलवार को शारीरिक शिक्षा अध्यापक (पीईटी) भर्ती में मेरिट सूची को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल में पीईटी भर्ती का फॉर्मूला तय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारीरिक शिक्षा अध्यापक की भर्ती में मेरिट तय करने के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने फॉर्मूला तय कर दिया है। यदि एक से अधिक अभ्यर्थियों की डीएमसी पर दर्ज तिथि समान है, तो वरिष्ठता तय करने के लिए सबसे पहले अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी। यदि आयु समान है, तो व्यावसायिक परीक्षा में अधिक अंक वाले को वरिष्ठता दी जाएगी। इसके बाद बारहवीं कक्षा, स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर पर प्राप्त अंकों को महत्व मिलेगा। यदि फिर भी बराबरी रहती है, तो उच्च शैक्षणिक योग्यता और उसमें अधिक अंक वाले को वरीयता मिलेगी।

विज्ञापन

स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से मंगलवार को शारीरिक शिक्षा अध्यापक (पीईटी) भर्ती में मेरिट सूची को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को एक समान मानदंड अपनाने के निर्देश दिए हैं। इन दिनों विभिन्न जिलों में पीईटी भर्ती की बैचवाइज काउंसलिंग चल रही है। कई अभ्यर्थियों के व्यावसायिक प्रमाणपत्र जारी होने की तिथि समान होने से वरिष्ठता तय करने में भ्रम था।
विज्ञापन

चंबा के उपनिदेशक शिक्षा ने निदेशालय से इस पर स्पष्टता मांगी थी। इसके बाद निदेशालय ने पूरे प्रदेश के लिए एक समान दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम व्यावसायिक परीक्षा की मूल डिटेल्ड मार्क्स सर्टिफिकेट (डीएमसी) पर दर्ज तिथि ही अभ्यर्थी के बैच निर्धारण का आधार होगी। अलग-अलग तरीके अपनाने से विवाद और न्यायिक चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में पीईटी भर्ती में मेरिट के लिए यह मानकीकृत प्रक्रिया लागू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें