सुनीता सिंह को उच्च शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह को उच्च शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया हैं। मंगलवार को डॉ. हरीश कुमार अवस्थी के सेवानिवृत्त होने के बाद निदेशक पद रिक्त हो गया है। वरिष्ठता के आधार सुनीता सिंह निदेशक पद की प्रबल दावेदार हैं। इनसे पहले साल 2005 से 2008 तक अनीता राव शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत रही हैं। इधर, प्रदेश सरकार ने एचएएस अधिकारी सुरेंद्र मोहन को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।