फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board: तीसरे चरण की डीएलएड काउंसलिंग में खत्म होगा आरक्षण का झंझट, भरी जाएंगी 1000 खाली सीटें

Sat, 04 Oct 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने फैसला लिया है कि तीसरे चरण की काउंसलिंग में आरक्षण रोस्टर को खत्म करते हुए सब कैटेगरी की सीटों को सामान्य वर्ग में मर्ज किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा की रीढ़ माने जाने वाले डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कोर्स में अब खाली सीटों को भरने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने फैसला लिया है कि तीसरे चरण की काउंसलिंग में आरक्षण रोस्टर को खत्म करते हुए सब कैटेगरी की सीटों को सामान्य वर्ग में मर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, अगस्त और सितंबर में दो चरणों में हुई काउंसलिंग के बावजूद सरकारी और निजी संस्थानों में 1000 से अधिक सीटें खाली रह गई हैं। ऐसे में बोर्ड ने तय किया है कि आरक्षण का झंझट हटाकर युवाओं को सीधे मौका दिया जाए, ताकि कोई भी सीट खाली न रहे और प्रशिक्षित अध्यापकों की नई खेप तैयार हो सके। प्रदेश में इस समय 12 सरकारी डाइट संस्थान और 28 निजी संस्थान डीएलएड कोर्स चला रहे हैं। खास बात यह है कि निजी क्षेत्र में सब्सिडाइज्ड और नॉन-सब्सिडाइज्ड मिलाकर करीब 1500 सीटें हैं। सही कैंडिडेट न मिलने के कारण अब तक ये सीटें भर नहीं पाई हैं। अब तीसरे राउंड की काउंसलिंग में सभी सब-कैटेगरी सीटें भी सामान्य वर्ग में जोड़ दी जाएंगी। यानी जो भी अभ्यर्थी योग्य होगा, उसके पास मौका रहेगा।

क्या कहते हैं शिक्षा बोर्ड सचिव
दो चरणों में काउंसलिंग के बाद भी डीएलएड की कई सीटें खाली हैं। इन्हें भरने के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग करवाई जाएगी। इस बार आरक्षण रोस्टर को खत्म कर सब कैटेगरी की सीटें सामान्य वर्ग में मर्ज कर दी जाएंगी। -डॉ. मेजर विशाल शर्मा, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें