हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के तहत 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं के रि अपीयर छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 20 जनवरी तक बढ़ा दी है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के जरिए मार्च में री-अपीयर की परीक्षाएं देने वाले अभ्यर्थियों को 20 जनवरी तक आवेदन करने का मौका दिया है। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि मार्च में आठवीं, दसवीं और जमा दो री-अपीयर परीक्षाएं होंगी। पात्र अभ्यर्थी 1,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।