फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: 20 दिसंबर को हिमाचल आ रहे हैं गृहमंत्री अमित शाह, एयरो-स्पोर्ट्स गतिविधियों पर रहेगा प्रतिबंध

Fri, 19 Dec 2025 03:56 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

देश के गृहमंत्री अमित शाह 20 दिसंबर को सपड़ी एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र, कांगड़ा में मुख्य अतिथि होंगे, सुरक्षा के चलते ज्वालामुखी क्षेत्र में कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। आदेश के अनुसार 20 दिसंबर 2025 को ज्वालामुखी उपमंडल के तहत पैराग्लाइडिंग, ड्रोन उड़ान, हॉट एयर बैलूनिंग सहित सभी प्रकार की एयरो-स्पोर्ट्स हवाई गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 20 दिसंबर, 2025 को कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के दौरे के मद्देनजर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिल्पी बेक्टा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत ज्वालामुखी उपमंडल में एयरो-स्पोर्ट्स एवं हवाई गतिविधियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार 20 दिसंबर 2025 को ज्वालामुखी उपमंडल के तहत पैराग्लाइडिंग, ड्रोन उड़ान, हॉट एयर बैलूनिंग सहित सभी प्रकार की एयरो-स्पोर्ट्स हवाई गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। यह निर्णय वीवीआईपी सुरक्षा, सार्वजनिक सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। यह प्रतिबंध जिला पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों एवं सरकार द्वारा अधिकृत निगरानी एजेंसियों पर लागू नहीं होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें