फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himalayan Tahr: हिमाचल प्रदेश में लाहौल के जोबरंग में कैमरे में कैद हुआ हिमालयन थार

Sun, 09 Feb 2025 01:44 PM IST
अंकेश डोगरा दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

शुक्रवार को जोबरंग गांव के समीप एक पहाड़ी पर आईबैक्स के बीच हिमालयन थार कैमरे में कैद हुआ है। इससे पहले भी नवंबर 2023 में तिंदी के जंगल में एक साथ दो हिमालयन थार एक शोधार्थी के कैमरे में कैद हुए थे। 
विज्ञापन
लाहौल के जोबरंग गांव के समीप पहाड़ पर कैमरे में कैद हुआ हिमालयन थार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमालय में दक्षिणी तिब्बत, उत्तरी भारत और नेपाल में मूलत: पाया जाने वाला जीव हिमालयन थार कुछ वर्षों से लाहौल और पांगी के जंगलों में भी दिखने लगा हैं। शुक्रवार को जोबरंग गांव के समीप एक पहाड़ी पर आईबैक्स के बीच हिमालयन थार कैमरे में कैद हुआ है। इससे पहले भी नवंबर 2023 में तिंदी के जंगल में एक साथ दो हिमालयन थार एक शोधार्थी के कैमरे में कैद हुए थे। वर्ष 2018 के दिसंबर माह में भारत सरकार के प्राणी शास्त्र के वैज्ञानिकों की ओर से सलग्रां जंगल में लगाए ट्रैप कैमरे में कैद हुए थार से इनके यहां होने का प्रमाण मिला था। 

विज्ञापन


शुक्रवार को जोबरंग गांव के दीपेंद्र ओथंगबा ने अपने गांव से सटी पहाड़ी पर दो आईबैक्स के बीच हिमालयन थार को अपने कैमरे में कैद किया है। लाहौल में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफरी के शौकीन वन विभाग के अधिकारी शिव कुमार, अमीर जस्पा, दीपेंद्र सहित कुछ अन्य फोटोग्राफरों ने आईबैक्स के आलावा काला एवं भूरा भालू, हिमालयन रेड फाक्स, तिब्बतियन बुल्फ, दुर्लभ कस्तुरी मृग, हिमालयन थार, घोरल, बर्फानी तेंदुआ, भेड़िया सहित कुछ अन्य प्रजातियों के यहां होने का पुख्ता प्रमाण अपने कैमरे में कैद कर दिए हैं।

हिमालय की कठोर जलवायु वन्य जीव हिमालयन थार के लिए अनुकूल है। इन दिनों अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी से वनस्पतियां ढक जाती है, इसलिए यह जीव नीचले इलाकों का रूख करते हैं- अनिकेत मारुति वानवे, वन मंडलाधिकारी लाहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें