फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- कांग्रेस युवाओं की पक्षधर, प्रदेश सरकार देने जा रही 25 हजार नौकरियां

Sat, 08 Feb 2025 11:51 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश की राजनीति को समझने का मौका देती है। राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे बढ़ रही है, इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कांग्रेस की सरकार ही युवाओं की भावनाओं को समझती है। हम सरकारी क्षेत्र में 25 हजार नौकरियां देने जा रहे हैं। 2061 वन मित्रों की भर्ती पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलते हुए छतर सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पदभार संभाला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश की राजनीति को समझने का मौका देती है। राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे बढ़ रही है, इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कांग्रेस की सरकार ही युवाओं की भावनाओं को समझती है। हम सरकारी क्षेत्र में 25 हजार नौकरियां देने जा रहे हैं। 2061 वन मित्रों की भर्ती पूरी हो चुकी है।

पुलिस भर्ती चल रही है। स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ना है इसलिए राज्य सरकार स्टार्ट अप के लिए कई योजनाएं ला रही है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का अध्ययन करें। सरकार ने आम लोगों के हित के खिलाफ कोई फैसला नहीं लिया है। हम पुराने कानूनों को बदल रहे हैं और आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

युकां का इंतजार खत्म, अब पार्टी के निर्देशों का करें पालन : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जुटें। युवा कांग्रेस की नई टीम का इंतजार था, जो आज पूरा हो गया है। सभी कार्यकर्ता पार्टी के निर्देशों की पालना करें। युवा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान काफी अच्च्छा काम किया और कांग्रेस की सरकार बनाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इसी लगन के साथ कार्य करें। ताकि, कांग्रेस सरकार वर्ष 2027 में एक बार फिर सत्ता में आ सके।

नशे के खिलाफ छड़ेंगे मुहिम : छत्तर
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ने कहा कि संगठन ने उन्हें अध्यक्ष पद पर काम करने का मौका दिया है। युवा कांग्रेस आने वाले समय में नशे के खिलाफ और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक मुहिम छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। इसे रोकना होगा। इधर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने कहा कि युवा कांग्रेस का चुनाव एक मंच प्रदान करता है लेकिन अब संगठन का काम और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाना नई कार्यकारिणी की जिम्मेवारी है। जो पार्टी का काम करेगा, उसे पार्टी में उतना मान-सम्मान मिलेगा। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पारदर्शिता के माध्यम से युवा कांग्रेस के चुनाव हुए हैं।
विज्ञापन

27 साल पहले मैं भी बना था युकां अध्यक्ष
मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 वर्ष पहले मैं युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बना था। उस समय मैं नगर निगम शिमला का पार्षद भी था। वहां से आज मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि बहुत से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विधायक बने हैं। आज चार मंत्री और 1-12 विधायक युवा कांग्रेस की राजनीति से निकले हैं। इन्होंने मेरे साथ छात्र राजनीति से काम किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव की जिस प्रक्रिया को अपनाया है, उसी से विक्रमादित्य सिंह और छतर सिंह युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें